पीएम मोदी फ्रांस और अमेरिका दौरे पर रवाना, एयरपोर्ट पर बोले ट्रम्प से मिलने के लिए उत्साहित
प्रभात संवाद, 10 फरवरी, जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने चार दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए। मोदी फ्रांस और अमेरिका देश के दौरे पर रहेंगे 10 फरवरी से 14 फरवरी तक। दो दिन फ्रांस में रुकने के बाद वे अमेरिका जाएंगे। इस दौरान मोदी ने कहा कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के लिए उत्साहित हैं। पीएम ने कहा कि अमेरिका दौरे पर दोनों देशो के बीच साझेदारी को बढावा देना एजेंडे में शामिल है। वहीं फ्रांस में मोदी का यह आठवां दोरा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वह फ्रांस जा रहे है। फ्रांस सरकार ने मशहूर एलिसी पेलेस में डिनर का आयोजन रखा है।
शेखर झा