राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया संगम में स्नान, लेटे हनुमान और अक्षयवट पर की पूजा

प्रभात संवाद, 10 फरवरी, जयपुर। प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार को 29वें दिन देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संगम पर स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक करीब 43.57 करोड लोगों के डुबकी लगाने का दावा किया जा रहा है। सोमवार दोपहर को करीब 83 लाख लोगों ने स्नान किया। मुर्मू ने स्नान के बाद सूर्य को अध्र्य दिया और मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की। इसके बाद मुर्मू लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट धाम पहुंची। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी साथ रहे। मुर्मू का हेलिकाॅप्टर सुबह साढे 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

शेखर झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *