फाॅयसागर झील अब कहलाएगी वरुण सागर, विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात
प्रभात संवाद, 14 फरवरी, जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राजस्थान के अजमेर में स्थित प्रसिद्ध फाॅयसागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर कर दिया है। देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार उन सभी ब्रिटिश काल की निशानी को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आजादी के वर्षों बाद भी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता को ठेस पहुंचाती है। वरुण सागर झील का योजनाबद्ध तरीके से सोंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा। इसमें वरुण देवता की विराट प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इससे पहले शहर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया है।
शेखर झा