गर्वनर ने किया नो एक्सीडेंट मंथ मनाने का आहवान
प्रभात संवाद, 24 फरवरी, जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी वातावरण बने। वाहन चालकों को शिक्षित, प्रशिक्षित करने के साथ वाहन मालिकों के लिए आर्थिक दंड देने और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एक माह नो एक्सीडेंट मंथ के रूप में मनाने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री बागडे सोमवार को बीकानेर के राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संवेदनशील विषय है। आमजन को यातायात नियमों की पालना के मार्गदर्शन के साथ सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर जागरूक किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी एक माह को श्नो एक्सीडेंट मंथ के रूप में मनाया जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने वाहन चालकों को नशामुक्त करने किए भी कार्य करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने इस दौरान सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नौ प्रतिभाओं का सम्मान किया। राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक सड़क सुरक्षा की स्वर लहरिया का विमोचन भी किया। इस दौरान राज्यपाल ने वाहन दुर्घटनाओं में घायलों का सहायता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शेखर झा