मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

प्रभात संवाद, 15 मार्च, जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। श्री शर्मा ने परिवारजनों के साथ यहां श्री राज राजेश्वरी मंदिर प्रांगण में विधिवत होली का पूजन किया। उसके बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया। इस दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेखर झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *