वासुदेव देवनानी ने अशोक गुप्ता के निधन पर जताया शोक, श्री गुप्ता ने महिला शिक्षा में किए नवाचार: देवनानी
प्रभात संवाद, 4 फरवरी, जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षाविद अशोक गुप्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री देवनानी ने कहा कि श्री गुप्ता ने महिला शिक्षा को नये आयाम दिए । शिक्षा में दिये गये स्व. गुप्ता के योगदान को प्रदेश में सदैव याद रखा जाएगा। श्री देवनानी ने कहा कि स्व. गुप्ता ने निजी क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार का महत्वपूर्ण कार्य किया। वे सिर्फ एक शिक्षाविद ही नहीं थे अपितु शिक्षा के प्रबुद्ध प्रचारक भी थे। उन्होंने आई. आई. एस यूनिवर्सिटी और स्कूल की स्थापना कर शिक्षा को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिकता, अनुशासन और नवाचार का संगम बनाया। श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
शेखर झा