उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

प्रभात संवाद, 8 मार्च, जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। इन योजनाओं का महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025 में कई विशेष प्रावधान किए गए है।

शेखर झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *