राज्यपाल बागडे पहुंचे कुष्ठआश्रम कहा पीडित मानवता की सेवा सबसे बडा धर्म
प्रभात संवाद, 30 जनवरी , जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाउ बागडे गुरुवार को जयपुर स्थित सार्थक मानव कुष्ठाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों से संवाद किया और आश्रम में निर्मित वस्तुओं का अवलोकन किया। श्री बागडे ने कहा की पीडित मानवता की सेवा ही सबसे बडा धर्म है। उन्होंने कुष्ठ निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कुष्ठ असाध्य रोग नहीं है। सेवा और उचित चिकित्सा के जरिए इस रोग का निवारण किया जा सकता है। उन्होंने कुष्ठ आश्रम के अंतर्गत विभिन् न सेवा कार्यों, वस्तुओं के उत्पादन और पीडित जनों की सहायता के लिए हो रहे कार्यों से प्र्रेरणा लेने का आहवान किया।
ष्षेखर झा