पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान, गंगाजल और बनारसी साडी भेंट की
प्रभात संवाद, 12 मार्च, जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मॉरीशस दौरे का आज दूसरा दिन है। वे मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। मोदी मुख्य अतिथि के रुप में इस समारोह में शामिल हुए है। इस दौरान मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन दिया है। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह किसी देश की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया 21 वां अतंरराष्ट्रीय पुरस्कार है। मॉरीशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटिश से आजादी मिली थी। इस दिन को मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाता है। मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को गंगाजल और और उनकी पत्नी को बनारसी साडी भेंट की। वहीं मोदी ने कहा कि वह मॉरीशस से होली के लिए रंग लेकर जाएंगे। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की।
शेखर झा