प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन आवश्यक: मंत्री मदन दिलावर ने कोच्चि में ग्रीन वर्म का दौरा किया

प्रभात संवाद, 15 फरवरी, जयपुर। प्रदेश सरकार के मुखिया श्री भजनलाल शर्मा सहित सभी मंत्री प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में शिक्षा और पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने केरल में स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने ने शुक्रवार को कोच्चि के आलूआ में प्लास्टिक अपषिष्ट प्रबंधन का कार्य करने वाली कंपनी ग्रीन वर्म के प्लांट का दौरा किया और वहां की प्रक्रियाओं की जानकारी ली। श्री दिलावर ने कहा कि राजस्थान में प्लास्टिक अपषिष्ट एक बडी समस्या है। सरकार इसका समाधान चाहती है। ताकि लोगों को स्वच्छता के साथ स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। सरकार प्लास्टिक कचरे से छुटकारा पाने के लिए अनेक उपायों पर विचार कर रही है।

शेखर झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *