सूर्य नमस्कार में प्रदेश बना सिरमौर, शिक्षा मंत्री ने प्राप्त किया विश्व कीर्तिमान प्रमाण पत्र
प्रभात संवाद, 7 फरवरी, जयपुर। प्रदेश में सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार में एक नया विश्व रिकाॅर्ड कायम किया है। 3 फरवरी को हुए राज्य स्तरीय समारोह में एक करोड 53 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार करते हुए पूर्व में 1.33 करोड प्रतिभागियों के रिकाॅर्ड को पछाड दिया है। गुरुवार को विधानसभा परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्डस के प्रतिनिधि प्रथम भल् ला ने इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर को प्रोविजनल प्रमाण पत्र सौंपा। इस उपलब्धि को मंत्री दिलावर ने प्रदेशवासियों को समर्पित किया है। उन्होंने यह अपील भी की है कि प्रत्येक व्यक्ति इसे अपने दैनिक दिनचर्या में अपनाएं।
शेखर झा