ट्रम्प ने किया 1300 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, कहा शिक्षा विभाग बंद कर दूंगा

प्रभात संवाद, 12 मार्च, जयपुर। अमेरिका के शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 1300 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों की संख्या आधे से भी कम हो जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस कटौती की जानकारी दी है। इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि विभाग अपनी सामान्य कार्यप्रणाली कैसे जारी रखेगा। ट्रम्प प्रशासन पहले ही विभाग के कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर चुका था। अधिकारियों से जबरन इस्तीफे लिए गए थे। इस छंटनी के बाद शिक्षा विभाग में स्टाफ की संख्या आधी रह गई। गौरतलब है कि अमेरिका में ट्रम्प के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद खर्चों में कटौती की बात कही है। इसके लिए एलन मस्क की अगुवाई में डीओजीई का गठन किया है। सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों नौकरियों पर संकट है।

शेखर झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *